पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विश्वजीत जोशी ने पद एवं कार्यभार ग्रहण किया । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मेडिसन डॉक्टर प्रभु दयाल बराला ने बताया कि देशनोक बीकानेर से स्थानांतरण होकर आए जोशी ने सोमवार दोपहर में कार्यभार ग्रहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पलसाना में लंबे समय से शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी अखर रही थी ।डॉक्टर जोशी के आने पर अब पलसाना से जुड़े करीब 4 दर्जन गांव के लोगों को शिशु रोग के लिए सीकर नहीं जाना पड़ेगा । जोशी के कार्य ग्रहण करने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ एवं ग्राम वासियों में खुशी की लहर है।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

