"".

Flickr Images

आशा सहयोगिनी ने की वेतन बढ़ाने की मांग

ज्ञापन देकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी


 पलसाना - कस्बे के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाली सभी महिला बाल विकास विभाग की आशा सहयोगिनी ने महिला बाल विकास विभाग के  नाम ज्ञापन राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल पलसाना के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को देकर वेतन बढ़ाने की मांग की। महिला बाल विकास विभाग की आशा सहयोगिनी  ने ज्ञापन में बताया कि उनको 2700 रुपए वेतन के रूप में दिए जा रहे हैं। महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसों में महिला बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा काम कराया जा रहा है, जो बहुत कम है ।जिससे इस वेतन के रुपयों से परिवार का खर्चा चलना भी मुश्किल है ।ऐसी स्थिति में आशा सहयोगिनी ने वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए  4 जनवरी से कार्य बहिष्कार के चेतावनी दी है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में आंगनबाड़ी क्रमांक 151 से सुमित्रा देवी पारीक, आंगनवाड़ी क्रमांक 155 से सूप्यार बुनकर 150 से चंदा देवी, 163 से ममता, 167 से सीता, 154 से संतोष 158 से बबली देवी , 152 से संजू, 162 से सदा कंवर, 160 से पुष्पा वर्मा, 153 से मंजू ,रोशनी ,गीता ,छोटी, धनी, आशा ,कोमल ,कौशल्या आदि आशा सहयोगिनी मौजूद थी।

क्या कहते हैं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मेडिसन डॉ प्रभुदयाल बराला महिला बाल विकास विभाग की आशा सहयोगिनी के द्वारा ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन को संबंधित विभाग के पास एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुख्यालय भिजवा दिया जाएगा।