"".

Flickr Images

ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान, ओले गिरने से तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ी

भारत राजस्थान पाली, पलसाना - कस्बे के निकटवर्ती हर्षनिया टोडी गोवटी, डूकिया आदि क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक मटर के सामान ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार दोपहर में हुई ओलावृष्टि के कारण एक बार पूरी धरती  सफेद हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अनेक क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने के कारण सर्दी भी खूब ज्यादा तेज हो गई। बारिश के साथ शीतलहर भी चली। जहां दिन में ही लोगों ने गर्म कपडों का सहारा लिया। इधर श्यामपुरा बालाजी धाम में भी दोपहर बाद बारिश के साथ ओले पड़े। जैसराज बौराण ने बताया कि ओलावृष्टि होने के बाद सर्दी बढ़ गई। जहां लोगों ने गरम निवास का सहारा लिया।


पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से मैदानों में शनिवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को दिनभर जारी रहा। रविवार को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। अभी 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

मेरठ में शनिवार की रात से बारिश जारी है। रविवार को दिनभर बारिश होती रही। मेरठ शहर में रविवार शाम तक 22 मिमी और मोदीपुरम क्षेत्र में 11.9 मिमी बारिश हुई। मेरठ में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। बिजनौर में रविवार को 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों में सन्नाटा रहा। चीनी मिलों में काफी कम गन्ना पहुंचा। सहारनपुर में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह वह दोपहर के बाद हुई बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक सोमवार को जिले में बारिश की प्रबल संभावना है।



बुलंदशहर में रविवार तड़के तीन बजे शुरू हुई बारिश दिनभर चली। बारिश के चलते जगह-जगह फॉल्ट होने से शहर समेत 400 से अधिक गांव की बिजली भी गुल रही। बागपत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खेकड़ा तहसील क्षेत्र में ओलावष्टि भी हुई, जिससे आलू, सरसों ओर गेहूं आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान बिजली की आंख-मिचौली का भी लोगों को सामना करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ सभी जगह बारिश हुई है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। जिले में औसतन 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शामली में बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। दिनभर चलती रही बूंदाबांदी से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश को सभी फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। हापुड़ में रुक-रुक कर बारिश होती रही। शहर में बुलंदशहर रोड पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। इसके अलावा गांव अटूटा में बिजली के उपकरण फुंक गए।