"".

Flickr Images

नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया

पलसाना/ पवन शर्मा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ दाता के तत्वावधान में  5  जनवरी तक दाता में चलने वाले निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ध्वजारोहण पर मुख्य अतिथि  खंडेश्वर जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि वी एस राठौड़ रहे।  प्रशिक्षण के दौरान रोवर्स को प्राथमिक उपचार पाइनरिंग दिशा ज्ञान कंपास रूढ़िवादी चिन्ह एवं लीडरशिप की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान ग्रुप लीडर बाबूलाल कुमावत स्काउट मास्टर अजय डामोलिया एवं संजय रॉयल उपस्थित रहे तथा बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।


सीओ स्काउट बसंत कुमार  लाटा सीकर ने बताया कि कैंप के दौरान रोवर कमल कुमावत सिद्धार्थ सिद्धार्थ तेजेश्वर नरेश गढ़वाल मनीष नायक पीयूष खांडेकर कमलेश कुमार राहुल कुमावत शुभम कुमावत गणेश भार्गव राहुल चौहान बालमुकुंद कुमावत सुभाष गुर्जर मनीष कुमार आदि रोवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं