"".

Flickr Images

भाजपा जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी : सांसद सुमेधानंद

पलसाना - निकटवर्ती ग्राम गोवटी के ग्राम पंचायत भवन के पास पुराने विद्यालय के सामने ग्राम वाटिका में भाजपा जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पूर्व  किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंडाराम हरितवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद 3 बजे सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती व नीमकाथाना के पूर्व विधायक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेमसिंह बाजोर के मुख्य  अतिथि में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख गायत्री  कंवर ,नवगठित पलसाना पंचायत समिति  प्रधान सुनीता वर्मा, पंचायत समिति सदस्य ज्याना देवी, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र बुरड़क सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ग्राम जनता गोवटी के द्वारा साफा शाल माला पहना कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलसाना प्रधान सुनीता वर्मा ने कहा विकास की कोई कमी नहीं रहेगी ।कोई भी समस्या हो कार्यकर्ता  डायरेक्ट मुझसे आकर मिले। उनकी समस्या का तुरंत समाधान होगा। जिला प्रमुख गायत्री कंवर बाजोर ने  विकास को प्रमुखता से कराने की बात कही। बाजोर ने कहां कार्यकर्ता को निराश नहीं होना चाहिए। आम जनता के बीच रहते हुए ईमानदारी के साथ कार्य कराते रहना चाहिए। सांसद सुमेधा नंद महाराज ने भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। मोदी सरकार के नेतृत्व में अनगिनत कार्य हुए हैं, आगे भी होंगे। पलसाना से गोवटी सड़क एवं पानी की समस्या का भी शीघ्र निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया । कार्यक्रम के पश्चात भगवान के पौष बड़ों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुंडाराम हरितवाल, सरपंच प्रतिनिधि सांवरमल बागड़ी, रामलाल हरितवाल, रामस्वरूप चेजारा, भजन लाल कुमावत, मोहनलाल मावलिया ,रामलाल बिजारणिया, बंसीलाल बिजारणिया ,शीशराम गुर्जर ,धर्मपाल, शंकरलाल स्वामी, रोडमल कुमावत ,रामेश्वर लाल हलवाई ,ग्यारसी लाल टेंट ,एडवोकेट पोखर मल चौधरी ,रणजीत सिंह हरितवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा