"".

Flickr Images

स्वेटर एवं गर्म कपड़े बांटे

पलसाना - कस्बे की कच्ची बस्तियों में शुक्रवार को पीतांबरा फाउंडेशन एवं भरतराज  पीजी कॉलेज  के द्वारा असहाय, बेसहारा, बुजुर्गों को कम्बल, छोटे बच्चों को ड्रेस, गर्म कपङे वितरित किए गए। जगदम्बा मित्र मंडल अध्यक्ष मुकेश पीपलवा ने बताया कि भरतराज ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के चैयरमेन सुभाष सिंह बिजारनिया के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को कपङे वितरित किए गए। सुभाष सिंह बिजारनिया ने कहा कि हर समय जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। असहाय लोगों का भला करना चाहिए।उसकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटी, कपडा, मकान ये तीन आवश्यकताए असहाय, जरूरतमंद लोगों की  पूरी होनी चाहिए। इस दौरान सुभाष सिंह बिजारनिया, मुकेश पीपलवा, राजेश कुमावत,पंकज शर्मा, संजय शर्मा, हंसराज दायमा, गणेश कुमावत, सुनिल, विजय आदि लोग मौजूद थे।



रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा