"".

Flickr Images

वीरांगनाओं का हुआ स्वागत

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण

पलसाना - लांपुआ के वीर सपूत अमर शहीद महेश कुमार मीणा सीआरपीएफ की द्वितीय पुण्यतिथि पर सीकर के वीर आओ करे सलाम कार्यक्रम में शहीद प्रतिमा अनावरण एवं वीरांगनाओं का सम्मान हुआ।

 दोपहर 1:00 बजे  शुरू हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार सचिन पायलट थे। 

 आयोजित समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लांपुआ सरपंच राधा देवी, वह पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी चौधरी  ने  की।। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख श्री मीन सेवा प्रदेश प्रधान आदिवासी मीणा सेवा संघ राजस्थान सुरेश मीणा किशोरपुरा,  विक्रम सहगल, भंवर लाल मीणा , योगेश मीणा ,दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ,सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेमसिंह बाजोर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर ःबाजिया ,खंडेला विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस सुभाष मील ,, पंचायत समिति सदस्य रिछपाल सिंह लांपुआ एवं जितेंद्र सिंह चौधरी थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने सर्वप्रथम शहीद महेश कुमार मीणा की प्रतिमा का विधिवत रूप से अनावरण किया। रक्तदान  कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शहीद वीरांगना ओं का सम्मान किया गया। तिरंगा रैली एवं श्रद्धांजलि समारोह में आए हुए नागरिकों को कांग्रेस प्रत्याशी खंडेला सुभाष मील ,खंडेला पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक वक्ताओं ने शहीदों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं पंचायत समिति सदस्य राम नारायण चौधरी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी विधानसभा दातारामगढ़ के महिपाल मीणा, हरचंद रेबारी, सुवालाल गुर्जर ,किशोर कुमार गुर्जर, कासम अली ,हबीब मोहम्मद, ताराचंद मोहनलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।



रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा