पॉजिटिव आए व्यक्ति की बेटी निकली कोरोना पॉजिटिव
पलसाना - राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल की टीम द्वारा बुधवार को 9 जनों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें आई रिपोर्ट में पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्ति की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल के डॉक्टर महेंद्र हरितवाल ने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्ति की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हरितवाल ने बताया कि इसके संपर्क में आने वाले परिजन व्यक्ति के सैंपल लेकर जिला मुख्यालय सीकर जांच के लिए भिजवाए जाएंगे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

