"".

Flickr Images

शारीरिक शिक्षक ने माइक मशीन भेंट की

शारीरिक शिक्षक ने माइक मशीन भेंट की

पलसाना - ग्राम पंचायत आभावास के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक ने विद्यालय में माइक मशीन भेंट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रूडमल ने विद्यालय में 17 हजार की लागत से एक माइक मशीन भेंट की।  प्रधानाचार्य ने सेवानिवृत्त शिक्षक को बधाई देते हुए इस कार्य को समर्पित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहां की शारीरिक शिक्षक ने एक अनूठी पहल नया कायम किया है। शिक्षक तथा विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। इन्होंने मशीन भेंट कर विद्यालय का विधिवत रूप से नाम रोशन किया है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मोहन लाल बढडिया, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य जन विद्यालय स्टाफ नागरिक मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा