"".

Flickr Images

ठाकुर अमर सिंह ने बसाया था अलोदा

ठाकुर अमर सिंह ने बसाया था अलोदा

          

पलसाना - पंचायत समिति पलसाना के निकटवर्ती ग्राम अलौदा को ठाकुर अमर सिंह शेखावत ने 18 वीं सदी की शुरुआत में  बसाया था। जानकारी के अनुसार अमर सिंह ने गढ बनवाकर उसमें रहने लग गए। इसके बाद धीरे-धीरे ग्राम अलोदा की बसावट हुई। अमर सिंह के नाम से ही गांव में अमर बिहारी जी का मंदिर है। बताया कि   धीरे-धीरे मंदिर चमत्कार के बाद ठाकुर रामदेव जी को खुब मानने लग गए। उन्होंने गांव में रामदेव जी का मंदिर भी बनवाया। करीब तीन हजार की आबादी वाले इस अलोदा गावं में अधिकतर सर्व समाज के लोग बसते हैं। गावं के लोगों ने बताया कि गांव में पेयजल सबसे बड़ी समस्या है। जिससे चलते ग्रामीणों और किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मुख्यालय वाले इस गांव में रोजगार ही नहीं बल्कि यहां के 40% लोग मजदूरी करते हैं। बाकी व्यवसाय में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। गांव में शिक्षा की बात करें तो हाल ही में पूर्व सरपंच संजू देवी चौधरी एवं दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह के प्रयासों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नया भवन बना है। जिससे शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। मरीजों को खाटूश्यामजी या पलसाना की ओर रुख करना पड़ता है।

यह है प्रमुख धार्मिक स्थल

गांव में सबसे पुराना मंदिर अमर सिंह बिहारी जी और गोपीनाथ भगवान रामदेव जी का मंदिर है। इनके अलावा खेजड़ी वाले बालाजी को भी लोग मानते है। इसके अलावा नवरात्रों के दौरान यहां बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा