लोगों ने विरोध कर कार्य को रुकवाया
पलसाना - कस्बे के गोवटी रोड पर जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन का कार्य लोगों ने विरोध कर रुकवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने कार्य को विधिवत रूप से रोक दिया। इसके बाद सहायक अभियंता की समझाइश के बाद कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। बताया कि कस्बे में स्वीकृत पेयजल योजना को लेकर पिछले काफी दिनों से जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन डालने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। वार्ड पंच इब्राहिम खान एवं अन्य लोगों ने कार्य को रुकवाया। और कहा कि विभाग द्वारा डाली जा रही मोहल्ले में पाइपलाइन 15 फीट गहरी हो गई। जिसको बदला नहीं जा रहा है। जलदाय विभाग द्वारा राइजिंग लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है विभाग द्वारा डाली गई पाइप सर्विस लाइन बहुत पुरानी हो गई इसके साथ सर्विस लाइन को भी बदली जाए। सहायक अभियंता टीडी कैन ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। सहायक अभियंता ने सर्विस लाइन बदलने का आश्वासन दिया। और समझाईस होने के बाद ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य फिर से शुरू करवा दिया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

