पलसाना में धना कोहरा छाया
पलसाना - राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर घना कोहरा छाया रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट आने से खासा जीवन प्रभावित रहा। कड़ाके की सर्दी का अहसास होने से लोग अपने घर से बाहर नहीं निकले बल्कि लोगों ने गर्म कपड़ों एवं अलाव का विधिवत रूप से सहारा लिया। लगातार बारिश ओलावृष्टि एवं कोहरे के साथ तेज सर्दी की आवक के कारण यहां के लोगों ने अपने घरों में गोंद गिरी के लड्डू तिल के लड्डू सोहन पापड़ी एवं वृद्ध जनों के लिए मेथी के लड्डू वगैरा भी बनाना शुरू किया । इधर सर्दी की वजह से मिर्च बड़ा मूंगफली एवं चाट समोसे की दुकानों पर लोगों का जुड़ाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कोहरे के कारण वाहन चालको को अपनी हेडलाइट जलाकर यात्रा पूरी करने को मजबूर होना पड़ा । सूर्योदय के बाद भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इधर रिको औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में कोहरे से मजदूरों को कपकपी छूटने लगी।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

