"".

Flickr Images

प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर की कार्यशाला आयोजित

जयपुर मण्डल के स्काउट गाइड द्वारा की जा रही गतिविधियॉ पूरे राज्य के लिए अनुकरणीयः-जे सी महान्ति

         

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में जयपुर सम्भाग के स्काउट गाइड पदाधिकारियो एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड की ऑनलाईन बेबीनार का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड  के जे सी महान्ति स्टेट चीफ कमिश्नर राजस्थान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

       कार्यशाला में रविनन्द भनोत राज्य सचिव ने बेबिनार का उद्वेश्य एवं राज्य स्तरीय गतिविधियांे के बारे में बताया तथा सभी का स्वागत किया तथा राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर मिले 12 विभिन्न प्रकार की शील्ड के बारे में बताया तथा स्काउट स्कूल के बारे मे ंचर्चा की एवं स्थानीय संध की सक्रियता में ए डी सी स्काउट गाइड की भूमिका की जानकारी प्रदान की । 

जे सी महान्ति ने सबसे पहले सीकर अलवर दोसा जयपुर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड तथा सी ओ स्काउट गाइड से स्थानीय संध एवं जिला स्तर की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।  तथा वहॉ हो रहे कार्यक्रमों के बारे में पूछा तथा सुझाव भी जाने। ताकि स्काउट गाइड गतिविधि को कोरोना काल में ओर सुदृष्ट बनाया जा सके । उसके बाद अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की मुख्यमन्त्री राजस्थान सरकार कोरोना काल में पूरे राज्य में दी गई जानकारी को सभी के साथ बॉटा तथा कहा कि जयपुर मण्डल की गतिविधियॉ सभी जिलो में सराहनीय है एवं पूरे राज्य में अग्रणी है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई दी। सीकर जिले में मास्क वितरण, साईकिल रैली, माधव सागर तालाब श्रमदान, जन सहयोग, सेवा कार्यो , ग्रुप पंजीकरण के लिए विशेष रूप से प्रसन्न्ता व्यक्त की। तथा कहा कि आगे भी प्रशासन से बात कर आगामी कोराना जागरूकता के कार्य करते रहे एवं स्काउट गाइड को अधिक से अधिक गतिविधियॉ प्रदान करे।

       गोपाराम माली राज्य संगठन आयुक्त स्काउट , शकुन्तला वैष्णव राज्य संगठन आयुक्त गाइड, बन्ना लाल राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने विस्तार से स्काउट गाइड आन्दोलन से जुडी गतिविधियो पर प्रकाश डाला तथा आगामी जनवरी माह में स्थानीय सध्ंा,जिला मण्डल स्तर पर रोवर रेन्जर बेबिनार, युवा दिवस पर साईकिल रैली, रगोली प्रतियोगिता, 28 जनवरी को जल संरक्षण संगोष्ठी, 26  जनवरी गणतन्त्र दिवस, 30 जनवरी को सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं स्वच्छता कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारीयॉ प्रदान की ।

      मण्डल जयपुर के मण्डल सचिव आदेश चर्तुवेदी तथा पूरण सिंह शेखावत सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने विस्तार से जयपुर मण्डल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं सभी स्थानीय संध एवं जिला आगे ओर अच्छी उपलब्धि हासिल करे इस हेतु प्रेरित  किया।

      सीकर जिले की ओर से बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट, रितुशर्मा सी ओ गाइड, अलवर की ओर प्रमोद शर्मा सी ओ स्काउट, कल्पना शर्मा सी ओ गाइड, दौसा की ओर इन्दू तॅवर सी ओ गाइड तथा जयपुर की ओर गगन दीप कोर सी ओ गाइड, ब्रजसुन्दर मीणा सी ओ स्काउट ने तथा स्थानीय संध स्तरीय गतिविधियो के लिए सत्य प्रकाश टेलर, मनीषा, सहित अन्य स्थानीय संधो के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड ने जानकारीयॉ प्रदान की।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा