"".

Flickr Images

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डीजिटल न्यूज पोर्टल का हुआ शुभारंभ।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डीजिटल न्यूज पोर्टल का हुआ शुभारंभ।


कन्टालिया :- मारवाड़ जंक्शन स्थित कन्टालिया निवासी भंवरलाल परिहार अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय भबाण के जन्मदिवस पर ई-मित्र एवं NKPNEWS.IN ( डीजिटल न्यूज पोर्टल ) का उद्घाटन गोदावास बायोसा धाम भोपाजी प्रतापराम गोयल, जिला परिषद सदस्य शैलेश वर्मा ( पत्रकार संघ अध्यक्ष मारवाड़ जंक्शन ) के सानिध्य में उद्घाटन कर कमलों द्वारा किया गया।

NKPnews.in  चीफ एडिटर एवं ई-मित्र नरेश परिहार कन्टालिया ने बताया कि हमारे यहां पर  पेमेंट जमा करना व निकालना, अन्य बैंकों में मनी ट्रांसफर, राशन कार्ड, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, नये पेंशन एवं सत्यापन, पालनहार योजना, छात्रवृत्ति फॉर्म, खाद्य सुरक्षा फॉर्म, स्कूल व कॉलेज के ऑनलाइन फॉर्म, फोटोकॉपी, लेमिनेशन एवं सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवा उपलब्ध रहेगी। बायोसा धाम भोपाजी ने कार्यक्रम एवं परिहार परिवार की प्रशंसा की। 

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शैलेश वर्मा, बायोसा धाम भोपाजी प्रतापराम गोयल, पंचायत समिति सदस्य संदीप सेजु, प्रलेखक सुखाराम विरायच, रमेश भाटी,खेताराम गहलोत, हजारी मल मौर्य, चुन्नीलाल चौहान, मदनलाल सैन, फतेहसिंह राठोड़, बिंजराज कडे़ला, भरोस राम यादव, देवीलाल मांझू, पूजा कूमारी जाखड़, तरूण कुमार उदित, कन्हैयालाल, कैलाश भाटिया, अजय कुमार मीणा, सीताराम जाट, मुकेश कुमार मीना, नैनाराम चौधरी, हरी सिंह धीरावत, घीसाराम वृद्धावत, महावीर उदित, प्रमोद रांगी, समंदर सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मंच संचालन चम्पालाल भाटी, कवि आदित्य मौर्य ने किया।