पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के समस्त प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर की ऑनलाइन वेबीनार आयोजित होगी। जिला मुख्यालय सीकर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि 7 जनवरी को 11:00 बजे गूगंल मीट पर आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऑनलाइन वेबीनार मंडल मुख्यालय जयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत के निर्देशन में होगी। जिसमें स्थानीय संघ की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धि विवरण के बारे में चर्चा की जाएगी। लाटा ने स्थानीय संघ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड को स्थानीय संघ की सभी उपलब्धियों के साथ सहभागिता करना अति आवश्यक है। प्रभारी कमिश्नर को ऑनलाइन वेबीनार में सहभागिता करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

