पलसाना - निकटवर्ती ग्राम गोवटी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में कडवी के एक हजार पूले जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार सुभाष हरितवाल के कृषि फार्म पर आकाशीय बिजली गिरने से बीती देर रात एक हजार कडवी के पूले जल गए। आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक सभी पूले राख हो चुके थे। किसानों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मागं की।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

