"".

Flickr Images

स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय जख्मी

भारद्वाज ने गाय को दिलाया उपचार

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित बाईपास पर स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में परिवार के तीन चार लोग सवार होकर जयपुर से सीकर जा रहे थे। बाईपास के पास अचानक गौवश सामने आ जाने से गाय के चारों पैर टूट गए। मगर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। अन्यथा अनहोनी घटना घटित हो जाती। सूचना पर गौ सेवक सामाजिक कार्यकर्ता देवेश भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार करवाया।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा