पलसाना - निकटवर्ती ग्राम गोवटी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों का शानदार स्वागत किया गया। पीईईओ एवं प्रिंसिपल बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि हाल ही में पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुए चुनाव में निर्वाचित शिक्षक संघ शेखावत अध्यक्ष श्रीचंद्र महण ,उपाध्यक्ष शांता चौधरी , प्रचार मंत्री कन्हैया लाल सैनी का निर्वाचन के बाद पहली बार गोवटी पहुंचने पर कोविड-19 की जारी गाइडलाइन के साथ गर्म जोशी से शानदार स्वागत किया गया। प्रिंसिपल कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में शिक्षक संघ ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा । संगठन के लिए नए नए आयाम स्थापित करते हुए बुलंदियों को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ विद्यालय एसएमसी एवं अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

