"".

Flickr Images

दूसरे दिन भी हुई ओलावृष्टि

दूसरे दिन भी हुई ओलावृष्टि

पलसाना - कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ओलावृष्टि हुई। जिससे .किसानों को भारी नुकसान हुआ। मंगलवार अलसुबह 4 बजे व सुबह करीब 10 बजे चने के आकार के ओले पड़े। ओलों से किसानों की फसलें प्रभावित हुई है। वहीं बदले मौसम के कारण सर्दी का असर बढ़ गया। जहां लोगों ने दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लिया। बाजार में विशेषकर गोवटी रोड पर काफी पानी सड़क मार्ग पर जमा हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पैदल चलना भी अब मुश्किल हो गया। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं देने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा