"".

Flickr Images

सुंदरपुरा फाटक के पास हुई आगजनी

गाय व बछड़ा जिंदा जले, वही भैंस झुलसी

पलसाना - ग्राम पंचायत भदालाकीढाणी के अंतर्गत ढोली वाली ढाणी चक सुंदरपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग से एक गाय व बछड़ा जिंदा जल गए। वही एक भैस व पाडी झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंशीलाल पुत्र भेरूराम यादव के घर पर पशुओं के लिए बने छप्पर में मंगलवार तड़के 4 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्पर में बंधी जर्सी गाय एवं एक बछड़ा दोनों जिंदा जल गए। बताया गया कि गरीब किसान की जर्सी गाय  8- 10 दिन बाद ब्याने वाली थी। मवेशियों की आवाज सुनकर घर वाले उठे घटना के  बाद बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बीच बचाव कर भैस व पाडी को झुलसी हालत में बचा लिया। मगर कृषि के उपकरण व गाय बछड़ा जल गए। अफसोस इस बात का है शाम 4 बजे से देर रात तक बारिश का दौर जारी था। ऐसे हालातों में आग लगने की घटना एक चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना पर सुंदरपुरा सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार जांगिड़ ने घटनास्थल का जायजा लेकर मुआवजा दिलवाने की बात कही। उधर रानोली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने मृत गाय व बछड़े का पोस्टमार्टम कराकर  रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा