23 घंटे बाद आपूर्ति हुई शुरू आकीशीय बिजली से 11 हजार का ट्रांसफार्मर जला
पलसाना - कस्बे के सहायक अभियंता कार्यालय स्थित पावर हाउस में आकाशीय बिजली गिरने से 11 हजार की लाइन का ट्रांसफॉर्मर जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सांय 4:40 बजे आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर जल गया। तेज धमाके के साथ हुई गर्जना के दौरान हुए नुकसान के बाद बिजली पूरी रात गुल रही। मंगलवार सुबह 10 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर नया लगा दिया। मगर फिर भी व्यवस्था बहाल नहीं हुई। जांच करने पर 33 केवी लाइन मे अलग-अलग तीन चार जगह फाल्ट पाया गया। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरस्त कराया। करीब 23 घंटे बाद दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
क्या कहते हैं सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सैनी-- आकाशीय बिजली गिरने पर जले ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर नया ट्रांसफॉर्मर लगातार दूसरे स्थान पर आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर व्यवस्था सुचारू की गई।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

