पलसाना - ग्राम मंढा के वार्ड 7 में एलटी लाइन पर बैठा मोर करंट लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एलटी व 11 हजार लाइन टच हो जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल होकर जमीन पर गिर गया। इंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी मंदिर चौराहे से वार्ड 7 की ओर जाने वाले आम रास्ते के पास बिजली के खंभे पर बैठा मोर 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। उसके बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर तड़पता हुआ नीचे गिर गया। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर नाथूलाल सुंदरलाल ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के लिए प्रयास किया । स्वयं घायल मोर को लेकर मंडा के पशु चिकित्सालय को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पशु चिकित्सक डाँ मुकेश थौरी ने उपचार किया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

