पलसाना - ग्राम गोवटी में काकंड वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को काकंड वाले बालाजी मंदिर में पौष बडों का भोग लगाया गया। सुरेश शर्मा ने बताया की मंदिर में विधिवत रूप से विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना के बाद कोविड-19 राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गांव के पुरुष महिला बच्चों श्रद्धालु आदि ने प्रसादी ग्रहण की। महोत्सव में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान सुरेश शर्मा, सुभाष सैन, प्रकाश कुमावत, नटवर लाल, रणजीत कुमावत, मनोहर कुमावत, मनोज कुमावत आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

