"".

Flickr Images

दिन में लिया लोगों ने अलाव का सहारा

दिन में लिया लोगों ने अलाव का सहारा

पलसाना - कस्बे के आसपास के क्षेत्र में शीतलहर चलने के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा ही नहीं बल्कि अलाव का सहारा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन से लगातार हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद अब बुधवार को तेज हवा चलने से स्थानीय लोगों को  दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। उधर कोहरे से वाहन चालको को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 बजे तक लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं तेज हवाओं के चलते लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकले और बाजार भी देरी से खुले और शाम को जल्द ही बंद हो गए।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा