पलसाना - ग्राम पंचायत पलसाना के अंतर्गत सभागार भवन में आत्मा योजना के तहत एक दिवसीय कृषक सगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त किसानों को नवाचार और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप निर्देशक सत्यनारायण गढवाल ने नवाचारों के बारे में जानकारी देते हुए घटते जल स्तर पर कम पानी में कम खेती कर लाभ कमाने के लिए उपयोगी जानकारी दी। उप निर्देशक कालूराम, पशुपालन विभाग के नवरगंलाल, सहायक कृषि अधिकारी सुभाष चंद कुमावत ने विभाग की संचालित लाभ उठाने की बाद कही। सहायक कृषि अधिकारी भगवान सिंह शेखावत ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सहायक अधिकारी सत्यनारायण सेपट, ग्राम पंचायत सरपंच रूपसिंह शेखावत, हनुमान सिंह, मोहन लाल यादव आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

