पलसाना - अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के जयपुर प्रांत संगठन मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित भरतराज पीजी कॉलेज में रुके। भरतराज ऑफ एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारणिया ने बताया कि सीकर जाते समय संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी भरतराज कॉलेज में रूके। अर्जुन तिवाड़ी ने 10 जनवरी को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा सीकर मे आयोजित होने वाले 56 वे प्रांत अधिवेशन को लेकर चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारनिया से चर्चा की। इन्होंने भरतराज पीजी कॉलेज में संचालित व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारनिया, मुकेश पीपलवा, कमल, पंकज शर्मा, उम्मेद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

