पलसाना - राजमार्ग 52 स्थित श्रीमाधोपुर बस स्टैंड पर पलसाना पंचायत समिति सदस्य व उम्मीदवारों का सम्मान किया गया। सुभाष राव ने बताया कि चुनाव लडने वाले पांच पंचायत समिति उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों का माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया । पंचायत समिति के उम्मीदवारों ने पलसाना को तहसील का दर्जा देने की मांग को पूरी जोर लगाकर तहसील बनाने के लिए शत प्रतिशत सहयोग एवं समर्थन देकर अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। इस दौरान सुभाष राव, किशन शेषमा, रणवीर गठाला, शिवपाल राव, सतपाल वर्मा, हरी बिजारणियां, संजय अग्रवाल, मनोज जांगिड़, शंकर भावरिया, बाबूलाल बिजारणियां सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

