"".

Flickr Images

सीताराम फाउंडेशन ने दी 5100 रुपये की आर्थिक सहायता

पलसाना - शहीद सीताराम फाउंडेशन के द्वारा भदालाकीढाणी में केंसर से पीड़ित परिवार को 5100 रु की आर्थिक मदद की गई है। शहीद सीताराम फाउंडेशन बिडदीचंद कुमावत ने बताया कि पीड़ित परिवार में करीब आठ साल पहले छोटे बेटे की गंभीर बीमारी से मौत हो गयी थी। कुछ दिन बाद पिता रामकुमार जाट को भोजन की नली में कैंसर हो गया। अब रामकुमार के बड़े बेटे की भी दोनों किडनिया खराब हो जाने से अब परिवार में कोई भी अन्य साधन नहीं है। शहीद सीताराम कुमावत की बेटी प्रियंका कुमावत ने बताया कि  आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। श्री सीताराम फाउंडेशन द्वारा असहाय एवं पीड़ित को इस प्रकार मदद एवं सहायता का कार्यक्रम अनवरत जारी है।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा