"".

Flickr Images

शाहपुरा में ठाकुर के पौष बड़ों का लगाया भोग

पलसाना - ग्राम पंचायत ठीकरिया के आदर्श ग्राम शाहपुरा के ब्रह्मपुरी मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन कर शनिवार को ठाकुरजी के पौष बड़ों का भोग लगाया। अशोक रुद्राक्ष मुद्गल ने बताया कि शनिवार सुबह ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना के बाद नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। पंडित शंकरलाल पुजारी  ने शनिवार को 3बजे ठाकुर जी के पौष बड़ा का भोग लगाया। उसके पश्चात कोविड-19 राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना के साथ श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा देर रात तक जारी रहा ।इस मौके पर रामजीवन बोहरा, रामपाल शर्मा ,सीताराम शर्मा ,रामेश्वर लाल ऐचरा ,रामसिंह शेखावत, श्रीराम शर्मा, सागरमल बाजिया, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पुनिया ,बनवारीलाल मान ,रामनिवास ऐचरा ,सीताराम साखुनिया, सागरमल मान, रामेश्वर पुनिया, अर्जुनराम जांगू फूलसिंह ऐचरा, रामसिंह ऐचरा, राम अवतार शर्मा, सवाई सिहं शेखावत, मोहनलाल साखुनिया सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।

कार्यक्रम में सेवा कार्य को लेकर आशीष शर्मा, अनुराग शर्मा, राघव शर्मा ,पीयूष शर्मा ,आरती ,कविता ,रिंकू, का योगदान  रहा।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा