पलसाना - ग्राम सौथलिया में युवा जन जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए। कालूराम वर्मा ने बताया कि जन जागृति संस्थान द्वारा कंबल वितरित किए गए। बताया की संस्थान के सहयोग से कार्य करने के लिए जानकारी देते हुए संस्थान के अच्छाइयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्याम लाल मेघवाल, दिलीप सबलपुरा, कालूराम वर्मा, सुनील मेघवाल, सुरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

