"".

Flickr Images

विशाल भजनामृत सत्संग का आयोजन हाथोज धाम के स्वामी आचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित किया

जयपुर - अंग्रेजी नव वर्ष के प्रथम रविवार को श्री श्याम युवा संघ परिवार जयपुर द्वारा श्री दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम में विशाल भजनामृत सत्संग का आयोजन हाथोज धाम के स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

जिसमें प्रदेश के ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिनमें प्रमुख रूप से कुमार गिर्राज श्याम भजन गायक कलाकार, श्री श्याम युवा संघ के सदस्य राकेश खंडेलवाल, चंद्र मोहन गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश चंद्र विजयवर्गीय, अनिल कुमार मोदी, राजकुमार खुटेटा, गोविंद तांबी, अंकित खंडेलवाल, सुनील झालानी आदि प्रमुख गायक कलाकारों ने अपने भजनों द्वारा बाबा श्याम को रिझाया।

महा आरती के बाद पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सभी भक्तों ने बाबा श्याम का बालाजी महाराज के भजनों के साथ पौष बड़े प्रसादी का आनंद लिया।





रिपोर्ट - राजीव दाधीच