साहित्यकार कटारिया होंगे सम्मानित
पाली ( मारवाड़ जंक्शन ) - राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम कवि साहित्यकार पन्ना लाल कटारिया अदबी उड़ान के 5 वे राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में राजस्थानी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे ।बिठौड़ा कलां निवासी कटारिया की अब तक दो राजस्थानी कहानियों एवं एक राजस्थानी नाटक की पुस्तकें राजस्थानी साहित्य अकादमी के द्वारा प्रकाशित हो चुकी है।कटारिया का "राईका जाति का सांस्कृतिक इतिहास" नाम का एक शोध ग्रन्थ एवं खुद के गांव का ऐतिहासिक ग्रन्थ "मैं बिठौड़ा हूँ"भी अतिशीघ्र प्रकाशित होने वाला है।अब तक दर्जनों सम्मान मिल चुके है।साहित्य में पी0 एच0 डी की मानद डॉक्टरेट भी मिल चुकी है।आकाशवाणी से दो दर्जन के करीब राजस्थानी कहानियां प्रसारित हो चुकी है।आऊवा के इतिहास पर शानदार कविता लिखकर उस पर वीडियो फ़िल्म भी बना चुके है।कटारिया के सम्मानित होने पर आलोक सिसोदिया, प्रवीण,मालवीय ,साबिर,सागर, भरत,जोशी बसंत जोशी, महावीर सिंह राजावत,खेताराम,वीरायच,भूराराम बावरी राकेश कुमावत राजुदास आदि ने खुशी जाहिर की है।
संवाददाता - शैलेश वर्मा

