"".

Flickr Images

रोवर रेंजर की ऑनलाइन वेबीनार हुई

रोवर रेंजर की ऑनलाइन वेबीनार हुई

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में रोवर रेंजर की ऑनलाइन वेबीनार हुई। मंडल मुख्यालय जयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत द्वारा ऑनलाइन वेबीनार आयोजित हुई। वेबीनार में   जिला मुख्यालय सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड  रितु शर्मा, पूर्व सीओ संजय सहगल के के द्वारा वेबीनार में चर्चा की गई।

इस दौरान सहायक राज्य संगठन आयुक्त शेखावत ने रोवर रेंजर को जीवन में आने वाली पांच बाधक  चट्टानों जुआ,नशा, औरत, पाखंड और नास्तिकता के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए  युवा दिवस ,आगामी गतिविधियां के बारे में रोवर रेंजर को निर्देश दिए। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने स्काउट गाइड आंदोलन का प्रचार प्रसार ,कोविड-19 में सराहनीय सेवाओं के बारे में समाज सेवा के बारे में जानकारी दी। सीओ गाइड रितु शर्मा ने  सामुदायिक सेवा संबंधी जानकारियां दी। वहीं पूर्व सीओ संजय सहगल ने वेबीनार का उद्देश्य बताते हुए प्रकाश डाला । ऑनलाइन वेबीनार में जिला मुख्यालय सीकर के रोवर रेंजर ने  सहभागिता की।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा