प्रधान वर्मा का किया स्वागत
पलसाना - पलसाना पंचायत समिति प्रधान सुनीता वर्मा को दादिया रामपुरा आने पर गावं के ग्रामीणों द्वारा प्रधान का माला एवं शॉल ओढ़ाकर शानदार स्वागत किया गया। एवं रामपुरा सरपंच शंकरलाल महला का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने पलसाना पंचायत समिति प्रधान सुनिता वर्मा के अब तक किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा व्यक्त करते हुए आभार जताया। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

