"".

Flickr Images

वेबीनार में दिए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश

सीकर जिले का सेवा कार्य एक नंबर : सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत

पलसाना - नेशनल ग्रीन कौर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन बुधवार को किया गया। वेबीनार में सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने नियत समय पर पूर्ण एपीआरओ के साथ जुड़ने के लिए निर्देशित किया। लाटा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी वेशभूषा से ही होती है। अतः इसे गंभीरता से लिया जाए । मासिक कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में सर्वप्रथम स्थानीय संघ पलसाना की मासिक रिपोर्ट प्राप्त होती है। बाकी अन्य स्थानीय संघ को भी अपनी रिपोर्ट निर्धारित समय पर भिजवाना सुनिश्चित करना चाहिए। 14 सूत्री कार्यक्रम को नियमानुसार संपादित करवा करके रिपोर्ट प्रतिवेदन भिजवाए।  निर्धारित कार्यक्रम स्थानीय संघ पलसाना की तरह विद्यालय ग्रुप में विभाजित करके पूर्ण करावे ताकि स्थानीय संघ स्तरीय गतिविधि समय पर पूर्ण की जा सके । मंडल द्वारा जनवरी माह में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी । बिज़नस प्रशिक्षण ,स्काउट, गाइड ,बुलबुल, रोवर, रेंजर की गुणात्मक एवं संख्यात्मक प्रगति, स्काउटर गाईडृर योग्यता वृद्धि, स्थानीय संघ से जिला, मंडल ,राज्य , राष्ट्रीय व  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता  करने, 16 स्थानीय संघ की कोटा मनी का ब्योरा देते हुए  कहा कि जिन्होंने अभी तक बकाया कोटा मनी जमा नहीं कराई संबंधित स्थानीय संघ 31 दिसंबर तक जमा करवाए, एनजीसी गतिविधियां , सामुदायिक सेवा प्रोजेक्ट स्काउट ज्य़ोति सदस्य बनाने पर भी जोर दिया। स्थानीय संघ थोई  की टीम को साइकिल रैली के लिए धन्यवाद देते शेष रहे स्थानीय संघ को भी 12 तारीख पूर्व साइकिल रैली का आयोजन सुनिश्चित करवाने के दिशा निर्देश दिए।

सीओ गाइड रितु शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग की मजबूत सीडी रोवर रेंजर है। पलसाना गाइड ने खाटूश्यामजी तथा थोई के द्वारा जिले की रोवर साइकिल  हाइक रैली का आयोजन उत्कृष्ट उदाहरण है। अन्य स्थानीय संघ को भी प्रेरणा लेकर शुरू करने की जरूरत है । कब, बुलबुल ,रोवर ,रेंजर इन को बढ़ावा देने पर ही सीकर जिला आगे बढ़ सकेगा ।समस्त टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत ने कहा कि सीकर जिले के सीओ स्काउट और सीओ गाइड के नेतृत्व में समस्त स्थानीय संघ की टीम को बहुत बहुत बधाई ।  जागरूकता कार्यक्रम में जिला एक नंबर पर है। कोविड-19 कोरोना जागरूकता कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित कर सीकर  एक मिसाल बनकर उभरा है,और  प्रेरणा स्रोत भी । साइकिल रैली के लिए सचिव थोई एवं पूरी टीम को बधाई दी। सीकर जिले की टीम को कब बुलबुल रोवर रेंजर  को बढ़ाने एवं बकाया कोटामनी 31दिसंबर तक जमा करवाने निर्देश दिए । जिला मुख्यालय एवं मंडल मुख्यालय की ओर से नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।  इस दौरान सीओ बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड ऋतु शर्मा ,सचिव पवन कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव हर्षिता  मीणा, श्रीमाधोपुर से सचिव अशोक तिवाडी, महेंद्र  कुमार पारीक, पुरुषोत्तम चेजारा, हंसा शर्मा सुवालाल कुमावत , घासीराम शिशुपाल सिंह आदि सचिव सहायक सचिव मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन शर्मा