पलसाना - कस्बे के लढाणा रोड स्थित किसान फार्म हाउस पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को जय जवान जय किसान कार्यक्रम के अंतर्गत पलसाना कांग्रेस बलॉक स्तर पर तीन कृषि बिलों के बारे संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी पीसीसी सदस्य डॉ. के. राम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य रामनारायण चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान दांतारामगढ़ भंवरलाल वर्मा व रिटायर्ड आईजी सुरेश शर्मा थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिजीपी व पीसीसी सदस्य डॉ. के. राम ने चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओ ने नई शिक्षा निति, नये कृषि बिल आदि के बारे मे विचार व्यक्त किए। चर्चा में मुख्य तीन बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।
( 1 ) कॉंट्रेक्ट फार्मिंग अधिनियम में किसान को कॉंन्टर्केट कम्पनी पर आधारित बना देगा। उधार व ब्याज राशि मिलाकर किसान फिजुलखर्ची करेगा और जमीन से हाथ धो बैठेगा।
( 2 ) संग्रहण सीमा हट जाने पर बङे व्यापारी संग्रहण कर खाध पदार्थों की किमतों को आसमान तक ले जाऐंगे। और छोटे उपभोक्ता , छोटे किसान एवं मजदूर महंगी किमत पर अनाज नहीं खरीद पायेंगे।
( 3 ) एफीएमसी एक्ट में बदलाव के बाद मंडी व्यवस्था कमजोर पङ जाऐंगी एवं चंद बङे व्यापारी किसान को उचित मूल्य ना देकर सस्ती कीमत पर एडवांस कॉंन्टर्केट के आधार पर खाधान्न खरीद लेंगे।व न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं होने पर किसानों को अच्छी फसल होने पर सस्ते दामों पर बेचान करना पङेगा।
किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉंग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य रामनारायण चौधरी, पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, सुरेश शर्मा, चौथमल जटराणा, गणेशराम जटराणा, रूपाराम बिजारनिया बरसिंहपुरा, सुवालाल गुर्जर लढाणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागरमल जटराणा, राजेंद्र बिजारनिया बरसिंहपुरा,सीताराम गुर्जर लढाणा, ग्यारसीलाल गुर्जर, चौथुराम जटराणा, लालचंद वर्मा, विनोद सैनी, प्रमोद प्रजापति, रामावतार कटारिया, कमलेश, लालचंद वर्मा बरसिंहपुरा, उम्मेदसिंह बिजारनिया आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन शर्मा

