"".

Flickr Images

स्काउट ने निकाली जन जागरूकता चेतना रैली

पलसाना  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड  स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के तत्वावधान में आज फिट इंडिया समुदाय एक पहल एवं और जागरूकता जनचेतना रैली का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय से किया गया।

रैली को सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा  ओके स्काउट ने  नारे लगाते हुए तख्तियां लेकर, जन जागरूकता के साथ जिला मुख्यालय से रानी सती, बाइस्कोप ,दो  डिस्पेंसरी , अजमेर स्टैंड ,जाट बाजार ,तापड़िया बगीची नागेश्वर जी बगीची मारू स्कूल के पास स्थानीय संघ स्काउट ऑफिस पहुंची । मुख्यालय पर संघ द्वारा फिट इंडिया एवं कोरोना जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया ।  शहर में विभिन्न स्थानों पर कोरोना जागरूकता के पोस्टर व पंपलेट वितरण किए एवं दीवारों पर चिपकाए । इस अवसर पर सीओ स्काउट बसंत कुमार  लाटा ,किशनलाल सियाग सचिव शिवसिंहपुरा, अमिताभ धोबी सहायक सचिव, मोहनलाल सुखाड़िया सहायक रोवर लीडर ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।




रिपोर्ट - पवन शर्मा