"".

Flickr Images

35 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पलसाना - गोवटी रोड स्थित अंबेडकर कॉलोनी मेंं शहीद रामदेव कटारिया की 35 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   श्री गोपाल मंदिर के महंत मनोहर शरण शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश व चेयरमैन के. एल  गुप्ता रहे। इन्होंने शहीद रामदेव कटारिया की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कोविड-19 महामारी के दौरान उतकृष्ट कार्य कर रहे पलसाना सरपंच रूपसिंह शेखावत एवं शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा को श्री गोपाल बड़ा मंदिर के महंत मनोहर शरण शास्त्री के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं शहीद वीरांगना सरोज देवी को पिपराली निवर्तमान प्रधान संतोष वर्मा द्वारा माला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनेक गणमान्य जन नागरिक मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन शर्मा