पलसाना - कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वस्थ भारत जागरूकता के तहत संगोष्ठी में वेबीनार के द्वारा जागरूकता का संदेश दिया गया । गुरुवार को नेशनल ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना एवं सावधानी बरते हुए स्काउट्स की संगोष्ठी ऑनलाइन वेबीनार के द्वारा आयोजित करके जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई । स्थानीय संघ पलसाना के सचिव पवन कुमार शर्मा ने वेबीनार से जुड़े स्काउट्स को कोविड-19 के दौरान अब तक किए गए सेवा कार्यों की तरह नए साल की शुभकामना देते हुए जनवरी माह में भी आवंटित कार्य को नियत समय पर पूर्ण करने में स्थानीय संघ का सहयोग करने की बात कही। अंग्रेजी नववर्ष को अपने घर पर ही परिवार के साथ मनाने की बात कहते हुए अन्यत्र नहीं जाने की सलाह दी । मास्क की अनिवार्यता एवं घर से जरूरत होने पर ही निकलने की बात पर जोर दिया गया। मंडल मुख्यालय बनीपार्क जयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत एवं जिला मुख्यालय सीकर के सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के निर्देशानुसार आगामी दिनों में द्वितीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं रोवर रेंजर निपुण प्रशिक्षण किए जाने की बात पर जोर दिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चेनपुरा के स्काउटर कैलाश चंद कुमावत ने भी आवश्यक जानकारी दी।
रिपोर्ट - पवन शर्मा

