पलसाना - कोविड-19 के चलते श्यामपुरा बालाजी धाम मे नव वर्ष पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं । पुजारी जैसराज बोराण ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति रात्रि में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य सरकार की गाइडलाइन के मद्देनजर रखते हुए पूरी तरह से स्थगित कर दिए गए हैं । बोराण ने बताया कि नव वर्ष पर होने वाला भंडारा, पौष बड़ा महोत्सव ,छप्पन भोग की झांकी, भजन संध्या एवं अलविदा 2020 सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं । मंदिर परिसर में नववर्ष को लेकर किसी प्रकार का आयोजन और कोई कार्यक्रम नहीं होगा । पुजारी जैसराज बोराण ने सभी श्रद्धालु भक्तों को अपने अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंस के साथ राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए अपने अपने घर पर नव वर्ष मनाने की सलाह देते हुए 2021 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है।
रिपोर्ट - पवन शर्मा

