पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर फिट इंडिया हिट इंडिया स्वास्थ्य समुदाय एक पहल कार्यक्रम एवं कोरोना जागरूकता अभियान के तहत रोवर के द्वारा स्काउटस की इम्युनिटी बढ़ाने हेतु ब्लैक बेल्ट जारी ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिविर आयोजित हुआ। परमजीत सिंह द्वारा  स्थानीय संघ दाता शिवसिंहपुरा व सीकर के भगत सिंह ओपन रोवर क्रू, डॉ कलाम ओपन रोवर क्रू, मरुधर ओपन रोवर क्रू के रोवर्स को  ताइक्वांडो व जूडो कराते, व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्य में बसंत कुमार लाटा  सीओ स्काउट ,  पुरुषोत्तम सोनी डीटीसी स्काउट, सचिव शिवसिंहपुरा , महेंद्र पारीक, सहायक  सचिव आलिताभ धोबी,मोहनलाल सुखाड़िया सहायक रोवर लीडर, ने सहयोग प्रदान किया सभी ने स्वस्थ रहने की अपील की।




रिपोर्ट - पवन शर्मा