"".

Flickr Images

केएसपी सेंटर का शुभारंभ

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गणपति प्लाजा मे  उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीकर एवं पंचायत समिति  सदस्य रामनारायण चौधरी ने फीता काटकर के एसपी कंसलटेंसी फाइनेंस एंड इंश्योरेंस सर्विस सेंटर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ  शुक्रवार सुबह  कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।  चौधरी ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए सेंटर के संचालकों एवं मौके पर मौजूद लोगों को कोविड-19 कि जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए सराहनीय सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। हारून अली ने कहा कि ग्राहक  भगवान का रूप होता है। अतिथि देवो भव के साथ सत्कार करना हमारा परम कर्तव्य है। इस मौके पर मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर प्रभु सिंह तंवर ,थोई के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत , गजेंद्र सिंह बुरडक, विजेंद्र सिंह बुरडक ,सांवरमल बागड़ी, जोगेंद्र सिंह शेखावत ,श्यामलाल मीणा, प्रीतमसिंह, कासम अली, हबीब मोहम्मद ,हरिप्रसाद शर्मा ,हारून अली ,मुकेश कुमार, निशांत सिंह, रघुनंदन ,हिम्मत सिंह ,मुकेश कुमावत आदि मौजूद थे।





रिपोर्ट - पवन शर्मा