"".

Flickr Images

छात्रा का इंस्पायर अवार्ड में चयन

पलसाना - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा की छात्रा का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ। प्रधानाध्यापक हरिराम मीणा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सुष्मिता पुत्री श्यामलाल चोपड़ा का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ। भारत सरकार के द्वारा छात्रा के खाते में 10 हजार रुपए भी जमा कराए गए। छात्रा का चयन होने पर अभिभावकों एवं ग्राम वासियों ने प्रधानाध्यापक हरिराम मीणा, शिक्षक पूरणमल ,बंशीधर ढाका, स्काउटर कैलाश चंद कुमावत, श्रीचंद, घीसाराम आदि का आभार जताते हुए चयन पर शुभकामनाएं दी और खुशी का इजहार किया।




रिपोर्ट - पवन शर्मा