पलसाना - अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत मदनलाल मीणा के सीकर जिला मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने पर ग्राम सेवा सहकारी संघ लिमिटेड में मीणा का माला एवं साफा पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक मदन लाल मीणा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। शारीरिक शिक्षा जगत से जुड़े होने के साथ आपने हास्य रंगमंच एवं योग शिक्षक के रूप में भी समाज से खूब जुड़े रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष कजोड़ मल फडोलिया, व्यवस्थापक महादेव सिंह ऐचरा शाहपुरा, सहायक व्यवस्थापक रिछपाल सिंह, कार्यकारी व्यवस्थापक महादेव सिहं ऐचरा, पूर्व प्रिंसिपल एवं स्थानीय संघ पलसाना के सरंक्षक झाबरमल भावरिया, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत, शाखा प्रबंधक एसबीआई विजेंद्र सिंह, लक्ष्मण राम मेहरा मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन शर्मा

