प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा का स्वागत
पलसाना - राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित आरके एसी वर्क शॉप के पास जयपुर से सीकर जाते समय जयश्री गर्ग पार्षद जयपुर व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सीकर चूरू जिले कि निकाय चुनाव प्रभारी का शानदार स्वागत किया गया। राकेश कुमावत ने बताया कि किसान मोर्चा रानोली पलसाना मंडल के उपाध्यक्ष मोहनलाल नेमीवाल, जयपाल गढ़वाल के सानिध्य में माला व शॉल ओढ़ाकर जयश्री गर्ग पार्षद जयपुर व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं जोरावर सिंह ,भूपेंद्र सिंह, का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजेंद्र सिंह, मूलचंद सामोता, सुभाष राजपुरा, बाबूलाल सैनी, निसार अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

