"".

Flickr Images

राम मंदिर निर्माण के लिए पलसाना सरपंच ने दिए 51 हजार रुपए

राम मंदिर निर्माण के लिए पलसाना सरपंच ने दिए 51 हजार रुपए

पलसाना - राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के लिए पलसाना सरपंच रूपसिंह शेखावत ने 51 हजार रुपए दिए। वही राजपुरा में सेवानिवृत्त सूबेदार अग्रसिहं ने 1 लाख रुपए का विधिवत रूप से चेक सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निंबार्क संप्रदाय एवं कस्बे के पुराना बाजार स्थित श्री गोपाल बड़ा मंदिर महंत मनोहरशरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुई बैठक के दौरान राम मंदिर समर्पण निधि पर विधिवत रूप से चर्चा की गई। जिसमें पलसाना सरपंच रूपसिंह शेखावत ने 51 हजार रुपए दिए। वही सेवानिवृत्त सूबेदार ने चेक सौंपा। जिसमें पलसाना के पदाधिकारी ग्रामीणों ने सरपंच रूपसिंह शेखावत के सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच रूपसिंह शेखावत एवं सेवानिवृत्त सूबेदार का महंत मनोहरशरण शास्त्री द्वारा माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पलसाना सरपंच रूपसिंह शेखावत के द्वारा कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य किया गया जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुखता से कहीं।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा