"".

Flickr Images

1 साल से फरार, 5 मुलजिम गिरफ्तार

1 साल से फरार, 5 मुलजिम गिरफ्तार

पलसाना - पुलिस थाना रानोली ने 1 साल से फरार चल रहे पांच मुलजिम को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को भागवती देवी सिंभूदयाल कुमावत द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर पिछले 1 साल से फरार चल रहे मुलजिम को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा वर्ताधिकारी शहर राजेश आर्य के निर्देशन पर पुलिस थाना रानोली से एक टीम का गठन किया गया । जिसमें थानाधिकारी घासीराम मीणा ,सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह ,कांस्टेबल बीरबल सिंह ,महिला कांस्टेबल अंजना ,एवं सुनीता के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 1 साल से फरार चल रहे श्योपाल, पारली, भंवरी ,मन्नी एवं ग्यारसी को गिरफ्तार किया गया। जिनको न्यायालय पेश किया जाएगा।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा