"".

Flickr Images

प्रधान ने किया पद एवं कार्यभार ग्रहण

प्रधान ने किया पद एवं कार्यभार ग्रहण

पलसाना - कस्बे की नवगठित पंचायत समिति में नवनिर्वाचित प्रधान ने बुधवार को ग्राम पंचायत भवन में पद एवं कार्यभार ग्रहण किया। प्रातः 11:15 बजे पंडित मुक्तिलाल शास्त्री ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोचार के साथ कार्यालय का शुभारंभ कराया। तिलर्काचन एवं पूजन के बाद नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता वर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर प्रधान सुनीता वर्मा ने जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों ,पंचायत समिति सदस्य, सरपंच ,पंच एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मेरे को जिस विश्वास से इस पद पर पहुंचाया है, मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ आप सब के सहयोग से विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी का आभार जताते हुए कहा कि विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। इस दौरान एडिशनल विकास अधिकारी सागरमल सामोता ,राजस्थान किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत, सरपंच रूपसिंह शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र जांगिड़, मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ,भंवरलाल, रामलाल बिजारणिया, उपप्रधान पूरण सिंह शेखावत, एडवोकेट कैलाश चंद शर्मा ,ओमप्रकाश गोयल ,भदालाकीढाणी सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार जांगिड़ अजबपुरा सरपंच सोहन लाल पटेल ,ठेकेदार रणजीत सिंह हरितवाल ,पूर्व पंच हेमचंद्र टेलर पूरणमल शर्मा ,कालूराम वर्मा, सुनील कुमावत ,बनवारी लाल शर्मा, मूलचंद जांगिड़ ,सुरेश कुमावत, राजू वर्मा, एडवोकेट पोखरमल जाट, गोविंद सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा