"".

Flickr Images

जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

पंचायत पलसाना के सभागार में हुआ आयोजन

पलसाना - कस्बे के ग्राम पंचायत स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजस्थान किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत की अध्यक्षता में शुरू हुए कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता वर्मा एवं जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। एडवोकेट कैलाश चंद शर्मा ने ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सभी को टीम भावना से कार्य करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। सरपंच रूप सिंह शेखावत ने पलसाना पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों के विकास को बढ़ावा देने की बात कही। इसके लिए समझदारी के साथ पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही। ताकि नवगठित पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतों में विकास हो, विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया ने अपने उद्बोधन में पलसाना के राजकीय तांबी सीनियर स्कूल में कोविड-19 के दौरान हुए  कार्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ग्राम सेवा सहकारी समिति का उदाहरण देते हुए संपूर्ण सीकर जिले में पलसाना पंचायत समिति को उसी तर्ज पर ईमानदारी से काम करते हुए शीर्ष पर पहुंचाना है। ताकि पलसाना पंचायत समिति की अलग छाप रहे। प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने कहां की यह पलसाना पंचायत समिति का सौभाग्य है की पहली बार मे ही यहां की बेटी को प्रधान बनने का मौका मिला है। विकास के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। नारी शक्ति को समाज एवं परिवार के अलावा राजनीति  की जिम्मेदारी भी मिली है। राजस्थान किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत ने राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव हुए लंबा समय बीत गया। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि पलसाना पंचायत समिति कहां चलेगी ,स्टाफ कब आएगा, प्रधान कहां बैठेगा? कुमावत ने पलसाना प्रधान को सभी प्रशासनिक व्यवस्था कार्यालय स्टाफ एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। पंचायत समिति के अधिकारी एवं स्टाफ को मुस्तैदी एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए विकास के  नए आयाम स्थापित करने की बात कही। एडिशनल विकास अधिकारी सागरमल सामोता ने सभी को आश्वस्त कार विश्वास दिलाया कि पलसाना पंचायत समिति में सभी कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संपादित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान सुनीता वर्मा , किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत, उपप्रधान पूरण सिंह शेखावत को साफा पहनाकर एवं समस्त मंडल अध्यक्षों पंचायत समिति सदस्यों सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को ग्राम पंचायत के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच रूप सिंह शेखावत ,मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया ,पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, भदाला की ढाणी सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार जांगिड़, एडवोकेट कैलाश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र जांगिड़, अजबपुरा सरपंच सोहन लाल पटेल ,नरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह हरितवाल, रामलाल बिजारणिया, गोविंद सिंह चौहान ,पूर्व वार्ड पंच हेमचंद्र टेलर, कालूराम वर्मा, पूरणमल शर्मा, ओमप्रकाश राजोरिया, शंकर दास स्वामी, ओम प्रकाश गोयल, बंसीलाल बिजारणिया, सुनील कुमावत, बनवारी लाल शर्मा, मूलचंद जांगिड़, राजू वर्मा ,सुरेश कुमावत आदि मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा