पौष बडों का लगाया भोग
पलसाना - ग्राम मंढा में पौष बड़ा महोत्सव का विधिवत रूप से आयोजन किया गया। मानवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन किया गया। पौष बडों का भोग लगाकार राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें गावं के महिला पुरुष बच्चे श्रद्धालु आदि ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मानवेंद्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह शेखावत, पृथ्वी सिंह शेखावत, सतपाल सिंह, पूर्ण सिंह, सज्जन सिंह, रघुवीर सिंह शेखावत, नागर पुजारी, कन्हैया लाल पारीक आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

